आईआईटीआरएएम और सीआईपीईटी के बीच हुआ एमओयू

0
33
MoU signed between IITRAM and CIPET
MoU signed between IITRAM and CIPET

जयपुर। आईआईटीआरएएम (आईआईटीआरएएल) अहमदाबाद और सीआईपीईटी के बीच एकेडमिक और रिसर्च सहयोग के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। इस एमओयू पर आईआईटीआरएएम के महानिदेशक प्रो. (डॉ.) प्रमोद कुमार जैन और सीआईपीईटी के महानिदेशक प्रो. (डॉ.) शिशिर सिन्हा की मौजूदगी में हस्ताक्षर किए गए।

इस समारोह में दोनों संस्थानों के वरिष्ठ अधिकारी और प्रतिनिधि शामिल हुए। इस एमओयू का लाभ राजस्थान के छात्रों समेत उन सभी छात्रों को मिलेगा, जो इन संस्थानों में टेक्निकल कोर्सेज का अध्ययन कर रहे हैं। साथ ही इनमें प्रवेश के लिए प्रयासरत हैं।

इस एमओयू के जरिए का उद्देश्य पेट्रोकेमिकल्स, प्लास्टिक, पॉलिमर, केमिकल इंजीनियरिंग और साइंस, मटीरियल साइंस और इंजीनियरिंग, टेक्नोलॉजी और साइंस से जुड़े अन्य क्षेत्रों में एकेडमिक व रिसर्च संबंधी कार्य करना है। यह एमओयू दोनों संस्थानों के बीच संस्थागत सहयोग को मजबूत करने और शिक्षा, रिसर्च, इनोवेशन, कौशल विकास और उद्योग-उन्मुख तकनीकी गतिविधियों के लिए नए रास्ते बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

आईआईटीआरएएम अहमदाबाद और सीआईपीईटी छात्रों के प्रोजेक्ट और थीसिस के लिए संयुक्त मार्गदर्शन, एकेडमिक कार्यक्रमों और आयोजनों में भागीदारी, संयुक्त रिसर्च और प्रोजेक्ट प्रस्ताव, फैकल्टी और तकनीकी कर्मचारियों के आदान-प्रदान, और संयुक्त कॉन्फ्रेंस और सेमिनार के आयोजन को बढ़ावा देंगे।

यह समझौता आईआईटीआरएएम के छात्रों के लिए सीआईपीईटी केंद्रों पर प्रैक्टिकल ट्रेनिंग और योग्य सीआईपीईटी वैज्ञानिकों, अधिकारियों और प्रोजेक्ट स्टाफ के लिए आईआईटीआरएएम में पोस्टग्रेजुएट प्रोग्राम में एडमिशन के अवसर भी प्रदान करेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here