सौर ऊर्जा और बैटरी स्टोरेज के विस्तार के मंथन पर जयपुर में जुटे उद्योग जगत के दिग्गज

0
35

जयपुर। राजस्थान में सौर ऊर्जा और बैटरी एनर्जी स्टोरेज के बढ़ते अवसरों पर चर्चा के लिए ग्लोबल सोलर एक्सपो एंड सूर्यकॉन राजस्थान 2026 का आयोजन जयपुर एग्जीबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर (जेईसीसी) में किया जा रहा है। ईक्यूमैगप्रो की ओर से आयोजित इस आयोजन में सौर ऊर्जा, रिन्यूएबल एनर्जी और एनर्जी स्टोरेज क्षेत्र से जुड़े डेवलपर्स, ईपीसी कंपनियां, तकनीकी विशेषज्ञ, निवेशक, यूटिलिटीज और उद्योग प्रतिनिधि शामिल हुए।

ऊर्जा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हीरालाल नागर ने एक्सपो का उद्घाटन किया। इस अवसर पर जयपुर कलेक्टर संदेश नायक, आईएएस और एनटीपीसी राजस्थान ग्रीन एनर्जी लिमिटेड के सीइओ अजय शुक्ला, अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (एवीवीएनएल) के निदेशक तकनीकी श्री मुकेश बाल्दी और आईएनए सोलर के सीइओ मनीष गुप्ता विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए।

आयोजन में सोलर एवं एनर्जी स्टोरेज एग्जीबिशन, सूर्यकॉन राजस्थान कॉन्फ्रेंस और राजस्थान एनुअल सोलर अवॉर्ड्स का आयोजन किया गया। एक्सपो में सोलर पीवी मॉड्यूल, इनवर्टर, बैटरी, माउंटिंग स्ट्रक्चर, एनर्जी मैनेजमेंट सिस्टम, केबल सहित सौर एवं ऊर्जा भंडारण से जुड़ी विभिन्न तकनीकों का प्रदर्शन किया गया।

एक्सपो और कॉन्फ्रेंस में यूटिलिटी स्केल सोलर, रूफटॉप सोलर, कमर्शियल एवं इंडस्ट्रियल सोलर, कृषि क्षेत्र, कैप्टिव एवं ग्रुप कैप्टिव तथा ओपन एक्सेस जैसे क्षेत्रों में संभावनाओं पर चर्चा हुई।

आयोजन में बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम्स (बीईएसएस) को भी प्रमुखता दी गई। विशेषज्ञों ने पीक डिमांड मैनेजमेंट, इंडस्ट्रियल बैकअप, ग्रिड सपोर्ट और सोलर-प्लस-स्टोरेज सिस्टम के उपयोग पर विचार-विमर्श किया। इसके साथ ही स्टोरेज सिस्टम की क्षमता, सुरक्षा, प्रदर्शन, वित्तीय मॉडल और परियोजना लागत जैसे विषयों पर भी चर्चा हुई।

साथ आयोजित सूर्यकॉन राजस्थान कॉन्फ्रेंस में रूफटॉप एवं यूटिलिटी सोलर, ओपन एक्सेस, कैप्टिव एवं ग्रुप कैप्टिव मॉडल, बैटरी स्टोरेज की अर्थव्यवस्था, प्रोजेक्ट फाइनेंसिंग, ऊर्जा खरीद और रिन्यूएबल एनर्जी सप्लाई चेन जैसे विषय चर्चा के केंद्र में रहे।

कॉन्फ्रेंस में नीति निर्माताओं और उद्योग विशेषज्ञों ने राजस्थान में रिन्यूएबल एनर्जी परियोजनाओं के विकास, ग्रिड इंटीग्रेशन, निवेश और व्यावसायिक अवसरों से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विचार साझा किए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here