नगर निगम ने 50 किलो अवैध मीट माँस जब्त की तीन अवैध मीट मांस की दुकाने सीज

0
61

जयपुर। नगर निगम आयुक्त डॉ. गौरव सैनी के निर्देशानुसार उपयुक्त पशु प्रबंधन सीमा शर्मा के नेतृत्व में गुरुवार को पशु प्रबंधन शाखा की टीम द्वारा अवैध मीट, माँस की दुकानों पर कार्रवाई करते हुये साँगानेर जोन में कागजी मोहल्ले में अवैध मीट, माँस की दुकानदारों पर कार्रवाई करते हुए 50 किलो मीट माँस मौके पर जब्त कर 3 दुकानों को सीज किया।

डॉ.राकेश कलोरिया ने बताया कि पशु प्रबंधन शाखा की टीम द्वारा साँगानेर जोन में कागजी मोहल्ले में अवैध मीट, माँस की दुकानों पर कार्रवाई की गई जिसके दौरान भारी भीड़ ने निगम की टीम के साथ अभद्रता एवं मारपीट करने पर उतारू हो गए।

इस दौरान डॉ. राकेश कलोरिया एवं स्थानीय थाने की पुलिस ने तुरंत स्थिति को सभालकर अवैध मीट मांस की दुकानों पर कार्रवाई को अंजाम दिया इस दौरान दुकानों से 50 किलो मीट मांस जप्त कर रासायनिक दृष्टि से निस्तारण किया गया 3 मीट मांस की दुकानों पर कार्रवाई करते हुए अस्थाई ताला लगाकर बंद किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here