महिला आरक्षण के खिलाफ राजस्थान भाजपा ने सड़कों पर उतरकर किए प्रदर्शन की राष्ट्रीय अध्यक्ष ने की प्रशंसा : डॉ अरूण चतुर्वेदी

0
53
National President Praises Rajasthan BJP for Taking to the Streets to Protest Against Women's Reservation: Dr. Arun Chaturvedi
National President Praises Rajasthan BJP for Taking to the Streets to Protest Against Women's Reservation: Dr. Arun Chaturvedi

जयपुर। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्य वित्त आयोग के चेयरमैन डॉ. अरुण चतुर्वेदी ने मीडिया को संबोधित करते हुए बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने जयपुर स्थित भाजपा मुख्यालय में पदाधिकारियों एवं कोर कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक ली। बैठक में संगठन विस्तार, केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार तथा पश्चिम बंगाल चुनाव के बाद की रणनीति पर विस्तृत चर्चा की गई।

उन्होंने बताया कि नितिन नवीन पश्चिम बंगाल चुनाव प्रचार समाप्त करने के बाद सोमवार को राजस्थान पहुंचे। जयपुर एयरपोर्ट पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका पारंपरिक एवं भव्य स्वागत किया। एयरपोर्ट से भाजपा मुख्यालय तक विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक उनका अभिनंदन करते हुए प्रदेश की सांस्कृतिक परंपराओं का प्रदर्शन किया।

भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ अरूण चतुर्वेदी ने बताया कि भाजपा मुख्यालय में आयोजित बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पार्टी पदाधिकारियों एवं कोर कमेटी के साथ संगठनात्मक विषयों पर गहन विचार-विमर्श किया। बैठक के पश्चात वे पुनः जयपुर एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गए। डॉ. चतुर्वेदी ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन का यह पहला राजस्थान दौरा था। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया स्वागत पार्टी की एकजुटता और सक्रियता का प्रतीक है।

बैठक में संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा करते हुए यह निर्णय लिया गया कि केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं को संगठन के माध्यम से आमजन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जाएगा। इसके साथ ही संगठन को अधिक सक्रिय, मजबूत एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए नियमित बैठकों एवं प्रवास कार्यक्रमों को गति देने पर जोर दिया गया।

डॉ चतुर्वेदी ने बताया कि मंडल, जिला एवं प्रदेश स्तर पर नियमित बैठकों के आयोजन, कार्यप्रणाली की समीक्षा तथा राष्ट्रीय स्तर पर निर्धारित योजनाओं को धरातल पर लागू करने की रूपरेखा भी तैयार की गई। इसके अलावा मंत्रियों के प्रवास कार्यक्रमों के दौरान योजनाओं की समीक्षा एवं कार्यकर्ताओं के साथ संवाद को बढ़ाने पर भी चर्चा हुई। कोर कमेटी की बैठक में ‘नारी शक्ति वंदन’ अभियान पर भी विशेष चर्चा की गई।

डॉ. चतुर्वेदी ने बताया कि महिला सशक्तिकरण से जुड़े मुद्दों पर कांग्रेस सहित विपक्षी दलों के विरोध के खिलाफ राजस्थान भाजपा की मातृशक्ति ने सड़कों पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन किया और अपना विरोध दर्ज कराया। राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन ​नवीन ने भाजपा राजस्थान की इस पर प्रशंसा की।

बैठक में महिला सशक्तिकरण, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों को लेकर भी विस्तृत रणनीति बनाई गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here