June 29, 2025, 2:44 am
spot_imgspot_img

मोबाइल चोरी कर युवक के खाते से निकाले करीब चार लाख

जयपुर। दुकान पर सब्जी लेने गए युवक का किसी ने मोबाइल पार कर लिया। इसके बाद उसके खाते से करीब चार लाख रुपए निकाल लिए गए। इस सम्बंध में पीड़ित ने करधनी थाने में मामला दर्ज कराया है।

पुलिस के अनुसार निवारू रोड निवासी रतन लाल किरोड़ीवाल ने मामला दर्ज करवाया कि वह 11 अप्रैल को कंपनी में काम करने के बाद घर जा रहा था बेनाड रोड पर वह सब्जी लेने रुका तो किसी ने उसका मोबाइल पार कर लिया। इसके बाद जब उसने अपने खाते की जानकारी चेक की तो उसे धोखाधड़ी का पता चला।

किसी ने उसके खाते से 390001 रुपए निकाल लिए। इस पर पीड़ित ने थाने पहुंच कर मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच एएसआई भूपेंद्र सिंह कर रहे है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

25,000FansLike
15,000FollowersFollow
100,000SubscribersSubscribe

Amazon shopping

- Advertisement -

Latest Articles