जयपुर। सूरज सप्तमी के पावन अवसर पर श्री गोविंददेवजी मंदिर में प्रातः मंगला झांकी के दर्शन कराए गए। इस अवसर पर ठाकुर श्रीजी का विधिवत पंचामृत अभिषेक किया गया। अभिषेक के पश्चात ठाकुर श्रीजी को केसरिया रंग का लप्पा जामा एवं शीत ऋतु की विशेष पोशाक धारण करवाई गई, जिससे मंदिर परिसर भक्ति रस से सराबोर हो उठा।
पूजन के दौरान ठाकुर श्रीजी को खीर एवं मालपुए का भोग अर्पित किया गया। वहीं अद्वैताचार्य महाप्रभु जयंती के उपलक्ष्य में विशेष पूजा-अर्चना भी संपन्न हुई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे और दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया।



















