जयपुर। दशहरा एवं विजयादशमी के अवसर पर सिटी पैलेस में हिज हाईनेस महाराजा सवाई पद्मनाभ सिंह ने रीति-रिवाज अनुसार पारंपरिक पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने पहले चंद्र महल में शस्त्र पूजा की। इसके बाद सर्वतोभद्र चौक में अश्व पूजा, गज पूजा और पालकी की पूजा की। इस अवसर पर जयपुर के पूर्व ठाकुर और ठिकानेदार उपस्थित रहे, जिन्होंने सवाई पद्मनाभ सिंह से भेंट कर उन्हें दशहरा पर्व की शुभकामनाएं प्रेषित की।




















