कारतूसों के जखीरे के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

0
40
Main Accused Who Swindled ₹11.54 Lakh Using Fake Land Leases Arrested
Main Accused Who Swindled ₹11.54 Lakh Using Fake Land Leases Arrested

जयपुर। राजधानी में अवैध हथियारों और गोला-बारूद के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जयपुर पूर्व की जिला विशेष टीम (डीएसटी) ने ट्रांसपोर्ट नगर थाना क्षेत्र में कार्रवाई कर एक आरोपी को कारतूसों के जखीरे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 17 जिंदा कारतूस और 41 खाली कारतूस (खोखे) बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (जयपुर पूर्व) आलोक कुमार सिंघल के सुपरविजन में डीएसटी ईस्ट ने खुफिया सूचना के आधार पर ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में जाल बिछाकर आरोपित वीरेंद्र को गिरफ्तार किया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी कारतूसों की खेप जयपुर में सप्लाई करने या किसी वारदात में इस्तेमाल करने की फिराक में था।

पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह यह कारतूस हरियाणा से लेकर आया था। उसने यह भी खुलासा किया कि हरियाणा में अपने एक साथी के साथ मिलकर 41 राउंड हवाई फायर किए थे, जिनके खाली खोखे भी उसके पास से बरामद हुए हैं। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी को इतनी बड़ी मात्रा में कारतूस कहां से मिले और जयपुर में इन्हें किसे सप्लाई किया जाना था।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कार्रवाई में डीएसटी ईस्ट के कांस्टेबल धर्मेंद्र, देवेंद्र और जितेंद्र की विशेष भूमिका रही। पुलिस अब आरोपी के नेटवर्क और हथियारों की सप्लाई चेन की भी जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here