जयपुर। राजस्थान में आगामी विधानसभा चुनाव होने जा रहे है। जहां नई-नई पार्टियां चुनावी मैदान में आ रही है। वहीं परिवर्तन पार्टी ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोनू महेन्द्र सिंह रावत ने बड़ी घोषणा करते हुए राजस्थान की 41 विधानसभा सीटों पर नामों की लिस्ट जारी कर दी। परिवर्तन पार्टी ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोनू महेंद्र सिंह रावत मशहूर फ़िल्म निर्माता-निर्देशक पार्टी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अक्षय गोठी ने बताया कि राजस्थान में 200 विधानसभा सीटों पर पार्टी के उम्मीदवार उतारने की घोषणा की है।
परिवर्तन पार्टी ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय मोनू महेन्द्र सिंह रावत ने बताया है कि परिवर्तन पार्टी ऑफ इंडिया का उदय जनता की सेवा के लिए हुआ है। परिवर्तन पार्टी ऑफ इंडिया का हर संभव प्रयास है कि देश में एक नया बदलाव हो और देश-प्रदेश में बेहतर स्वास्थ्य शिक्षा व्यवस्था हो, हर जिले व तहसील स्तर पर रोजगार के लिए नए संसाधन उपलब्ध हो।
उन्होंने कहा कि परिवर्तन पार्टी ऑफ इंडिया की ओर से इन सभी क्षेत्रों में विशेष ध्यान दिया जा रहा है। महिला सशक्तिकरण के लिए पार्टी द्वारा प्रमुख कदम उठाए जा रहे हैं। महिलाओं को भी देश में हर क्षेत्र में बराबरी का हिस्सा दिया जाना चाहिए। परिवर्तन पार्टी ऑफ इंडिया महिलाओं को जागरूक करने का काम कर रही है और पार्टी में भी आगे रखने का काम किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि पार्टी का उद्देश्य है की देश का हर नागरिक अपने पैरों पर खड़ा हो। उन्हें वर्तमान सरकारों द्वारा मुफ्त का लालच देकर लाचार बनाने का काम किया जा रहा है। उनका लक्ष्य है कि देश का हर नागरिक आर्थिक रूप से मजबूत हो।