परकोटा गणेश मंदिर में पौषबड़ा महोत्सव ,108 थालो से हुई प्रथम पूज्य की महाआरती

0
134

जयपुर। चांदपोल स्थित परकोटा गणेश मंदिर में पौषबड़ा महोत्सव भजन संध्या के साथ मनाया । मंदिर महंत अमित शर्मा ने बताया कि इस पावन अवसर पर गणेश जी का ब्रह्म मुहूर्त में गणपति की पूजा अर्चना कर पंचामृत, एवं गंगाजल से पंचामृत से अभिषेक कर नवीन पोशाक धारण कराई गई । प्रथम पूज्य की फूलों की आकर्षक झांकी सजाकर पौष बड़ों के भोग में दाल के बड़े, सूजी का हलवा, व आटे गुड़ के पुए व सब्जी, पुड़ी का भोग लगाया ।

संत महंतों के सानिध्य में बैंड बाजे ढोल लवाजमे के साथ 108 थालो से प्रथम पूज्य की आरती की । गणपति के जयकारों से पूरा मंदिर परिसर गुंजायमान हो उठा । इस मौके पर भजन संध्या का आयोजन हुआ । भजन गायको ने भगवान गणपति का गुणगान किया भक्तजनों को दोंना प्रसादी के रूप में पौष बड़े का प्रसाद वितरित किया । पूरे मंदिर परिसर को विशेष लाइटिंग से सजाया गया । देर रात तक श्रद्धालुओं का प्रथम पूज्य के दर्शनों के तांता लगा रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here