शनिधाम में सजेगी फूल बंगला झांकी: विधायक गोपाल शर्मा ने किया पोस्टर का विमोचन

0
30
A 'Phool Bangla' tableau will be set up at Shanidham.
A 'Phool Bangla' tableau will be set up at Shanidham.

जयपुर। शनि जन्मोत्सव के अवसर पर एमआई रोड स्थित शनिधाम मंदिर में 16 मई को विशेष धार्मिक आयोजन होंगे। शुक्रवार को सिविल लाइंस विधायक गोपाल शर्मा ने आयोजन के पोस्टर का विमोचन किया। महंत मगन गौड़ ने बताया कि प्रात: 5 बजे से 6.15 बजे तक पंचामृत एवं महातेला अभिषेक किया जाएगा। इसके बाद दिनभर दर्शन एवं पूजन का क्रम चलेगा।

शाम 7.15 बजे फूल बंगला एवं बर्फानी झांकी के दर्शन होंगे। इसके साथ महाआरती, भजन संध्या और प्रसादी का आयोजन किया जाएगा। शनिदेव को कचोरी, खीर, मालपुए का भोग लगाया जाएगा। मानसरोवर, टोंक रोड, सीकर रोड, वैशाली नगर, जगतपुरा, मालवीय नगर, सिरसी रोड और दिल्ली रोड सहित शहर के विभिन्न क्षेत्रों में शनि मंदिरों में विशेष आयोजन होंगे।

उल्लेखनीय है कि इस बार शनि जयंती शनिवार को पडऩे से विशेष संयोग बन रहा है। ज्योतिषाचार्य डॉ. महेन्द्र मिश्रा के अनुसार पिछले 20 वर्षों में यह चौथा अवसर है जब शनि जयंती शनिवार के दिन मनाई जा रही है। इस दिन वट अमावस्या, शोभन योग और सौभाग्य योग का भी संयोग रहेगा, जिसे अत्यंत शुभ माना जा रहा है। महिलाएं अखंड सौभाग्य की कामना के साथ वट सावित्री पूजन एवं वट वृक्ष की परिक्रमा भी की जाएगी।

ज्योतिषाचार्य डॉ. महेन्द्र मिश्रा ने बताया कि वर्तमान में शनि मीन राशि में गतिशील हैं, जिससे कई राशियों पर साढ़ेसाती और ढैय्या का प्रभाव चल रहा है। उन्होंने बताया कि इस दिन सरसों के तेल का अभिषेक, शनि चालीसा पाठ तथा काली वस्तुओं का दान शुभफलदायी रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here