अपराधियों पर बड़ा प्रहार: ऑपरेशन ‘शिकंजा’ में पुलिस ने किए 590 अपराधी गिरफ्तार

0
37
Police Arrest 590 Criminals in Operation ‘Shikanja’
Police Arrest 590 Criminals in Operation ‘Shikanja’

जयपुर। जयपुर दक्षिण पुलिस ने अप्रैल माह में चलाए गए विशेष अभियान ‘ऑपरेशन शिकंजा’ के तहत अपराधियों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 590 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें 150 वांछित अपराधी और 440 वारंटी शामिल हैं, जबकि 41 इनामी अपराधियों को भी दबोचा गया है।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) राजर्षि राज ने बताया कि जिले में एक महिने तक यह विशेष अभियान चलाया गया था। इस अभियान के तहत हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, डकैती और आर्म्स एक्ट के मामलों में वांछित अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इस अभियान के दौरान हत्या के मामलों में 8, हत्या के प्रयास में 7, लूट के 13, डकैती के 2 तथा आर्म्स एक्ट के 6 मामलों में कार्रवाई करते हुए कुल 36 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। इनमें 22 इनामी अपराधी भी शामिल हैं।

पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 3 पिस्टल, 4 देशी कट्टे और 2 जिंदा कारतूस बरामद किए। इसके अलावा आर्म्स एक्ट के तहत 6 प्रकरण दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा अभियान के दौरान कुल 2 लाख 52 हजार रुपए के इनामी अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई शहर में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था मजबूत करने के उद्देश्य से की गई।

वहीं कार्रवाई के लिए अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, सहायक पुलिस आयुक्त, डीएसटी और साइबर सेल की टीमों को शामिल कर विशेष रणनीति बनाई गई। तकनीकी और फील्ड इंटेलिजेंस के आधार पर आरोपियों को चिन्हित कर गिरफ्तार किया गया।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) ने बताया कि अभियान में हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, डकैती और आर्म्स एक्ट से जुड़े कई आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें विकास मीणा, मनीष मीणा, दिलखुश मीणा, बंटी मीणा, मंगलराम यादव, मुकेश यादव, कालूराम यादव, शेरू जागा उर्फ विनोद कुमार, राकेश गुर्जर, महेंद्र गुर्जर, दीपक सांसी, भूपेंद्र सिंह उर्फ मोनू, प्रहलाद उर्फ छोटेलाल, भौमराज कोटपा, लाला मीणा, सुरेंद्र टहलानी, लालाराम, विजय कंजर, दीपक हरवानी, विकास रैगर, रोहित धोबी, अजय तंवर, सीताराम, भीमसिंह, सुरेश चौधरी, अनिल, शाहनवाज खान सहित अन्य शामिल हैं।

पुलिस ने बताया कि शहर में अपराधियों के खिलाफ इस तरह के विशेष अभियान आगे भी जारी रहेंगे, ताकि कानून-व्यवस्था को और मजबूत किया जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here