जयपुर। मुहाना थाना पुलिस और जिला विशेष टीम (डीएसटी) ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अचरावाला गांव में जुआ खेल रहे चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 2 लाख 5 हजार रुपए नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त किए हैं। आरोपियों के खिलाफ सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस उपायुक्त दक्षिण राजर्षि राज के अनुसार आगामी चुनावों के मद्देनजर जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि अचरावाला गांव में सुनसान जगह पर बने एक मकान में कुछ लोग ताश के पत्तों पर रुपए दांव पर लगाकर जुआ खेल रहे हैं।
सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और मकान की घेराबंदी कर पुलिस ने कमलेश शर्मा (34) निवासी मुहाना, किशन शर्मा उर्फ कृष्ण कुमार (32) और लक्ष्मण शर्मा (32), निवासी सांगानेर सदर, तथा मुकेश शर्मा (38) निवासी मुहाना को गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान इनके कब्जे से 2.05 लाख रुपए और ताश के 52 पत्ते बरामद किए गए।


















