रवि योग में प्रदोष: शिव शक्ति हनुमान मंदिर में रूद्राभिषेक-श्रृंगार -महाआरती

0
265
Pradosh in Ravi Yoga: Rudrabhishek-decoration-Mahaarati in Shiv Shakti Hanuman Temple
Pradosh in Ravi Yoga: Rudrabhishek-decoration-Mahaarati in Shiv Shakti Hanuman Temple

जयपुर। रवियोग में बुधवार को छोटीकाशी के शिव मंदिरों में भगवान भोलेनाथ का अभिषेक कर आकर्षक झांकी सजाई गई। इसी क्रम में चौड़ा रास्ता के तंवर जी का नोहरा स्थित श्री शिव शक्ति हनुमान मंदिर में बुधवार को रवियोग के प्रदोष व्रत के दिन रूद्राभिषेक कर मनोरम श्रृंगार किया गया। पं. तरुण भारती ने सप्नीक भगवान भोलेनाथ का पंचामृत, गौ गव्य, ईक्षु रस, विजया रस, तीर्थ जल सहित अन्य सुगंधित द्रव्यों से अभिषेक किया। इस दौरान पंडितों ने मंत्रोच्चार किया।

अभिषेक से पूर्व हनुमानजी, मां दुर्गा, शिव परिवार, प्रथम पूज्य गणपति सहित मंदिर में प्रतिष्ठित सभी विग्रहों और दिवंगत महंत महामंडलेश्वर पुरुषोत्तम भारती के चित्रपट का पूजन किया। अभिषेक के बाद सभी विग्रहों का पुष्पों से श्रृंगार कर महाआरती की गई। इस मौके पर डॉ. दीपिका शर्मा, नंदन शर्मा, मेदांत शर्मा सहित अनेक भक्तों ने भक्ति भाव से भोलेनाथ की आरती की। पुष्पांजलि और शांति अभिसिंचन के साथ कार्यक्रम का विश्राम हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here