जयपुर। आमेर थाना पुलिस और 83 बटालियन रेपिड एक्शन फोर्स का आपतकालीन स्थिति से निपटने के लिए त्वरित एक्शन ड्रिल का अभ्यास किया। पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर करन शर्मा ने बताया कि आमेर थाना पुलिस और 83 बटालियन रैपिड एक्शन फोर्स का आपतकालीन स्थिति से निपटने के लिए त्वरित एक्शन ड्रिल का अभ्यास किया।
शर्मा ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर उत्तर-प्रथम डॉ. दुर्ग सिंह राजपुरोहित, सहायक पुलिस आयुक्त आमेर जयपुर उत्तर भोपाल सिंह भाटी के निर्देशन में मंगलवार को थाना आमेर पर 83 वीं बटालियन रेपिड एक्शन फोर्स के कमांडेंट कुलदीप कुमार जैन, सहायक कमांडेंट भूपेन्द्र सिंह राठौड़ मय टीम के साथ किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए त्वरित एक्शन ड्रिल का अभ्यास किया।
सहायक कमांडेंट भूपेन्द्र सिंह राठौड व थानाधिकारी डॉ. गौतम डोटासरा ने बताया कि इस अभ्यास के दौरान इलाके की जनसंख्या, सामुदायिक दृष्टि से अतिसंवेदनशील जगहों तथा विशिष्ट व्यक्तियों की सुरक्षा एवं बलवाईयों की सूची तैयार की जाएगी ताकि भविष्य में किसी प्रकार की कोई साम्प्रदायिक तनाव एवं दंगा कि स्थिति घटित होने या प्राकृतिक आपदा होने पर अधिक कारगर ढंग से उस पर समय रहते नियंत्रित एवं प्रभावी कार्यवाही की जा सके।
बल के सदस्यों द्वारा राजनीतिक दलों. समाजसेवी संगठनों की भी जानकारी दी गई। पुलिस बल व द्रुत कार्य बल द्वारा किया जानें वाला अभ्यास है से वह थाना इलाका में जहां प्राकृतिक आपदा, सामाजिक परिवेश, समाज में अशान्ति उत्पन्न करने वाले विभिन्न कारणों का गहन अध्ययन कर डाटा एकत्रित करते हैं, जिससे विषम परिस्थितियों में पुलिस व द्रुत कार्य बल शांति व्यवस्था बनाने में त्वरित कार्यवाही कर सकें।



















