July 27, 2024, 7:10 am
spot_imgspot_img

रामलीला उत्सवः शहर में जगह-जगह राम लीलाओं का मंचन होगा शुरू

जयपुर। शारदीय नवरात्रि के साथ ही रामलीला उत्सव रविवार से शुरू हो रहा है। जहां शहर में जगह-जगह राम लीलाओं का मंचन शुरू हो जाएगा। रामलीला को लेकर लोगों में काफी उत्साह नजर आ रहा है। शहर में जवाहर नगर और आदर्श नगर में 10 दिनों तक रामलीला का मंचन होगा और 25 अक्टूबर को विजय दशमी पर रावण दहन होगा।

जवाहर नगर समिति की ओर से जवाहर नगर सेक्टर 5 स्थित शिव मंदिर के रामलीला मैदान में किया जाएगा। रामलीला को लेकर तैयारियां लगभग पूरी हो गई है। रामलीला आयोजन समिति के संयोजक गोपाल कृष्ण बजाज ने बताया कि रामलीला आयोजन पिछले 46 वर्ष से किया जा रहा है। इस वर्ष भी राम लीला का मंचन मथुरा के श्री ब्रज चंद्र रामलीला कृष्णलीला मंडल के कलाकार करेंगे। समिति के महासचिव गोपी कृष्ण ने बताया कि प्रतिदिन शाम साढ़े सात बजे से होने वाली रामलीला में पहले दिन रविवार को गणेश वंदना, नारद मोह और रावण जन्म प्रसंग का मंचन होगा।

वहीं व्यास गद्दी से पडित पवन कुमार चौपाइयों का गायन करेंगे। रामलीला तहत 24 अक्टूबर को दशहरा महोत्सव मनाया जाएगा। इस दिन शाम को रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। 25 अक्टूबर को श्री राम राज्याभिषेक होगा। इसके बाद कृष्ण लीला का मंचन होगा।

वहीं श्री राम मंदिर प्रन्यास श्री सनातन धर्म सभा के तत्वावधान में आदर्श नगर स्थित श्रीराम मंदिर परिसर में सुरभि कला केंद्र कोटा के कलाकार 10वीं बार रामलीला का मंचन करेंगे। पात्र संवादों में रामचरित मानस, केशव चन्द्रिका, राधेश्याम रामायण एवं रामायण दर्पण आदि का समावेश करते हुए हिन्दी, संस्कृत, भोजपुरी अवधि व मैथिली भाषा का प्रयोग करेंगे।

संस्था के निदेशक श्रीनाथ गौतम ने बताया कि इस बार 50 कलाकार रामलीला में अलग-अलग भूमिकाएं निभाएंगे। रामचरित मानस का गायन कथा वाचक पंडित रमेश अंगीरस करेंगे। इस बार लाइट एवं साउंड सिस्टम के जरिए दशरथ मरण एवं गंगा अवतरण की लीलाओं का मंचन होगा जो आकर्षण का केंद्र रहेंगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

25,000FansLike
15,000FollowersFollow
100,000SubscribersSubscribe

Amazon shopping

- Advertisement -

Latest Articles