शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म

0
206
rape
rape

जयपुर। सोड़ाला थाना इलाके में शादी का झांसा देकर एक युवती से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीडिता का आरोप है कि आरोपित पांच साल तक देहशोषण के बाद धोखा देकर दूसरी लड़की से सगाई कर ली। इसके बाद पीडिता ने थाने में मामला दर्ज करवाया। मामले की जांच एसीपी (सोडाला) श्याम सुंदर सिंह कर रहे है। पुलिस के अनुसार महेश नगर निवासी 25 वर्षीय युवती ने मामला दर्ज करवाया कि नवम्बर-2018 में देवी नगर श्याम नगर में उसकी मुलाकात महेन्द्र सैनी से हुई थी।

बातचीत के दौरान आरोपी महेन्द्र ने उससे दोस्ती कर ली। मिलने के बहाने खुद के घर बुलाकर उसके साथ रेप किया। विरोध करने पर शादी का वादा किया। शादी करने का झांसा देकर पिछले पांच साल से देहशोषण करता रहा। फरवरी-2024 में धोखा देकर दूसरी लड़की से सगाई कर ली। पता चलने पर विरोध करने पर आरोपी ने बातचीत बंद कर दूरी बना ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।

आठवीं कक्षा की छात्रा से दुकानदार ने की छेड़छाड़

शिवदासपुरा थाना इलाके में एक दुकानदार द्वारा आठवीं क्लास की छात्रा से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में जुटी है। पुलिस के अनुसार शिवदासपुरा निवासी एक व्यक्ति ने मामला दर्ज करवाया कि वह अपार्टमेंट में फ्लैट लेकर परिवार सहित रहते हैं। उसकी 13 वर्षीय की बेटी प्राइवेट स्कूल में आठवीं क्लास में पढ़ती है। 19 फरवरी को स्कूल की छुट्टी होने पर पैदल घर लौट रही थी। रास्ते में सैलून की शॉप चलाने वाला बुद्धिप्रकाश ने नाबालिग का पीछा किया।

स्कूल से घर लौटते समय पीछा करते हुए अपार्टमेंट तक आ गया। फ्लैट में पहुंचने के लिए नाबालिग बेटी के लिफ्ट में जाते ही आरोपी भी अंदर घुस गया। लिफ्ट में आरोपी बुद्धिप्रकाश ने नाबालिग बेटी के साथ छेड़छाड़ की। आरोपी ने बालिका को धमकाया कि उसे दोस्ती करनी होगी, नहीं तो जान से मार देगा। विरोध कर नाबालिग बेटी के शोर मचाने पर आस-पड़ोस के लोग लिफ्ट के पास इकट्ठा होने पर आरोपी भाग निकला। । पुलिस ने छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here