शादी डॉट कॉम के जरिए संपर्क कर युवती से दुष्कर्म

0
252
Married woman kidnapped and raped for three months
Married woman kidnapped and raped for three months

जयपुर। करणी विहार थाना इलाके में एक युवती ने युवक के खिलाफ दुष्कर्म करने और अश्लील वीडियो-फोटो शेयर करने का मामला दर्ज कराया है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी पुनीत महाजन शादी डॉट कॉम के जरिए उसके संपर्क में आया था। आरोपी ने उससे इमोशनल बातें करना शुरू कर दिया था। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत होने लगी। आरोपी पुनीत महाजन ने शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

थानाधिकारी लिखमाराम ने बताया कि युवती मूल रूप से चूरू जिले की रहने वाली है। वह जयपुर में करणी विहार इलाके में रहकर पढ़ाई कर रही है। लड़की ने शिकायत में बताया कि पुनीत महाजन निवासी दिल्ली से उसकी मुलाकात शादी डॉट काम के जरिए हुई थी। इसके बाद आरोपी और उसके बीच में लगातार बातें होने लगी। आरोपी कई बार उससे मिलने जयपुर भी आया। इस दौरान उसने शादी का झांसा देकर उसके साथ संबंध बनाए।

इस दौरान आरोपी ने उसके आपत्तिजनक फोटो खींच लिए। अब वह उसे ब्लैकमेल वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है। पुलिस ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल कराया गया है। वहीं आरोपी के संभावित ठिकानों पर पुलिस टीमें भेजी गई है। जल्द ही आरोपी पुनीत महाजन को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here