July 27, 2024, 7:04 am
spot_imgspot_img

शादी का झांसा देकर हॉस्टल वार्डन से दुष्कर्म

जयपुर। शिप्रापथ थाना इलाके में शादी का झांसा देकर एक हॉस्टल वार्डन से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी रेलवे में कार्यरत बताया जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में जुटी है। पुलिस के अनुसार अलवर निवासी एक युवती ने मामला दर्ज करवाया कि वह जयपुर में हॉस्टल वार्डन के तौर पर काम करती है और यहीं पर रहती है। 2016 में उसके मामा ने उसकी मुलाकात पूरन सिंह से करवाई थी।

पूरन सिंह ने उसके सामने शादी का प्रस्ताव रखा है। इसके बाद दोनों लिव इन में रहने लगे। कई साल गुजर जाने के बाद भी आरोपी ने उसके साथ शादी नहीं की और लगातार उसका देहशोषण किया। आरोपी ने पीड़ित ने अश्लील फोटो-वीडियो भी बना रखे है। आरोपी रेलवे में कार्यरत है। पीड़ित आरोपी की जहां-जहां पोस्टिंग रही वहां पर उसके साथ रही। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शादी का झांसा देकर एक युवती से दुष्कर्म

आदर्श नगर थाना इलाके में शादी का झांसा देकर एक युवती से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में जुटी हैं पुलिस के अनुसार कोटखावदा निवासी 23 वर्षीय युवती ने मामला दर्ज करवाया कि शादी का झांसा देकर देकर राजू छीप ने उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने उसका कई महीनों तक देह शोषण किया, लेकिन शादी नहीं की। आरोपी के झांसों से परेशान होकर पीडिता थाने पहुंची और मामला दर्ज करवाया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

25,000FansLike
15,000FollowersFollow
100,000SubscribersSubscribe

Amazon shopping

- Advertisement -

Latest Articles