रोटरी क्लब मिडटाउन ने महारानी गर्ल्स सरकारी सीनियर सैकेंडरी स्कूल को सहायता प्रदान की

0
422

जयपुर। रोटरी क्लब मिडटाउन, अध्यक्ष रोटेरियन अतुल पोद्दार के नेतृत्व में, सचिव रोटेरियन रानू श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष रोटेरियन जोहरी, और रोटेरियन कान्ती बजाज ने महारानी गर्ल्स सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बनीपार्क, जयपुर की वंचित छात्राओं के लिए चेक भेंट कर सहायता प्रदान की।

इस अवसर पर छात्राओं को प्रोत्साहित किया गया कि वे अपने स्वयं के बैंक खाते खोलें, ताकि उन्हें मिली धनराशि का सदुपयोग उनकी शिक्षा के लिए हो सके। इसके साथ ही, उन्हें अपनी पढ़ाई और कौशल विकास पर ध्यान केंद्रित करने के लिए प्रेरित किया गया। यह कार्यक्रम स्कूल द्वारा आयोजित किया गया, जिसमें शिक्षक, छात्राएं, और अभिभावक उपस्थित रहे।

रोटरी क्लब मिड टाउन का यह कदम वंचित छात्राओं की शिक्षा और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए एक महत्वपूर्ण प्रयास है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here