अंबेडकर जयंती पर समरसता पर्व, प्रतिमा स्थल की सफाई-सजावट के साथ सामुदायिक भवन का लोकार्पण

0
36
Samarasta Parv on Ambedkar Jayanti
Samarasta Parv on Ambedkar Jayanti

जयपुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा समरसता पर्व के तहत अंबेडकर जयंती के अवसर पर हवामहल विधानसभा क्षेत्र के जयसिंहपुरा खोर स्थित अंबेडकर पार्क में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के तहत बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थल की साफ-सफाई एवं सजावट की गई। हवामहल विधायक स्वामी बालमुकुंदाचार्य के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और क्षेत्रवासियों ने श्रमदान कर प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान समाज में स्वच्छता, समानता और समरसता का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर विधायक द्वारा विधायक निधि से निर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण भी किया गया। उन्होंने कहा कि भवन के निर्माण से क्षेत्रवासियों को सामाजिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों के लिए बेहतर सुविधा मिलेगी।

कार्यक्रम में रैगर समाज पंचायत जयसिंहपुरा खोर की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी, जिसमें राजेश मंडावरिया शामिल हैं, को शुभकामनाएं दी गईं। साथ ही बाबा साहेब के विचारों को आत्मसात कर समाज में समानता और न्याय की भावना को मजबूत करने का आह्वान किया गया।

इस दौरान मनोज भारद्वाज, सुरेश गुर्जर, अमित पारीक, प्रेम सैनी, जुगल किशोर साहू, नंदकिशोर सैनी, सुरेश सैनी सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here