समृद्धि मिल्क एंड एग्री प्रोड्यूसर की दूसरी वार्षिक आमसभा जयपुर में आयोजित

0
40

जयपुर। समृद्धि मिल्क एंड एग्री प्रोड्यूसर की दूसरी वार्षिक आमसभा (एनुअल जनरल मीटिंग) का आयोजन सोमवार अजमेर रोड स्थित एक होटल अमर पैलेस, जयपुर में सफलतापूर्वक किया गया। कंपनी के सीईओ, जयेंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि आमसभा में कंपनी के सदस्यों, डेयरी किसानों तथा प्रबंधन प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

सदस्यों की उत्साहपूर्ण भागीदारी कंपनी एवं उसके किसान-स्वामित्व वाले मॉडल के प्रति उनके विश्वास को दर्शाती है। इस अवसर पर कंपनी ने किसानों की आय में वृद्धि करने तथा एक मजबूत, टिकाऊ और पेशेवर रूप से संचालित डेयरी संस्था के निर्माण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

कंपनी के सीईओ, जयेंद्र चतुर्वेदी ने सदस्यों को संबोधित करते हुए फरवरी 2026 में परिचालन शुरू होने के बाद से कंपनी की प्रगति पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि समृद्धि ने अपने संचालन का विस्तार करते हुए एक से बढ़कर एक तीन मिल्क चिलिंग सेंटर (एमसीसी) स्थापित किए हैं और हमारा वित्तीय वर्ष 2026–27 के अंत तक का लक्ष्य लगभग 1 लाख लीटर प्रतिदिन (एलपीडी) के स्तर तक पहुंचना है। कंपनी का विकास किसानों को दीर्घकालिक और टिकाऊ आर्थिक लाभ उपलब्ध कराने पर केंद्रित है।

अंतरराष्ट्रीय सलाहकार एवं कार्यक्रम के विशेष अतिथि श्रीराम सिंह ने डेयरी क्षेत्र को मजबूत करने तथा छोटे और सीमांत किसानों के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराने में किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) की बढ़ती भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने एफपीओ की दीर्घकालिक सफलता के लिए किसानों की सक्रिय भागीदारी, पारदर्शिता, पेशेवर प्रबंधन और सामूहिक स्वामित्व के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने समृद्धि द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए सदस्यों से संगठन की विकास यात्रा में सक्रिय रूप से भाग लेने और इसे डेयरी किसानों के आर्थिक विकास के लिए एक मजबूत मंच के रूप में विकसित करने का आह्वान किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here