नगरपालिका चुनाव से पहले पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च

0
31
Police conducted a flag march ahead of the municipal elections.
Police conducted a flag march ahead of the municipal elections.

जयपुर। आगामी नगरपालिका चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने तथा कस्बे में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से सोमवार को जयपुर ग्रामीण जिले के कालाडेरा थाना पुलिस ने कस्बे में फ्लैग मार्च किया। पुलिस अधिकारियों एवं जवानों ने प्रमुख मार्गों, बाजारों, मतदान केंद्रों और संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल मार्च कर आमजन को सुरक्षा व्यवस्था के प्रति आश्वस्त किया।

पुलिस अधीक्षक जयपुर ग्रामीण हनुमान प्रसाद ने बताया कि आगामी नगरपालिका चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने तथा कस्बे में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय नीरज पाठक एवं वृत्ताधिकारी गोविन्दगढ़ शिवा शर्मा के सुपरविजन में फ्लैग मार्च निकाला गया।

कालाडेरा थानाधिकारी पूजा पूनिया, पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस जवानों ने कस्बे के विभिन्न क्षेत्रों में मार्च किया। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस अधिकारियों ने आमजन से बिना किसी भय या दबाव के अपने मताधिकार का प्रयोग करने तथा शांतिपूर्ण वातावरण में मतदान करने की अपील की। पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया कि चुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस ने आमजन से चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान नहीं देने की अपील की। साथ ही सोशल मीडिया पर भ्रामक, आपत्तिजनक अथवा भड़काऊ सामग्री प्रसारित करने से बचने को कहा गया। पुलिस ने संदिग्ध गतिविधि अथवा कानून-व्यवस्था से संबंधित किसी भी सूचना की जानकारी तत्काल पुलिस को देने की अपील की।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि राजस्थान पुलिस, जिला जयपुर ग्रामीण, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के लिए पूरी तरह सतर्क और प्रतिबद्ध है। आमजन से चुनाव प्रक्रिया के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस-प्रशासन का सहयोग करने का आह्वान किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here