छह साल से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान की ब्रांड एंबेसडर हैं शनाया

0
48

जयपुर। महज 10 वर्ष की उम्र में बालिका शिक्षा, बेटियों के सम्मान और महिला सशक्तिकरण का संदेश देने वाली शनाया शर्मा पिछले छह वर्षों से बेटी फाउंडेशन क्लब राजस्थान की ब्रांड एंबेसडर हैं। उन्होंने चार वर्ष की उम्र से ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान के प्रचार-प्रसार में भाग लेना शुरू किया। बेटी फाउंडेशन क्लब के संस्थापक राज शर्मा और राहुल शर्मा ने बताया कि शनाया सामाजिक जागरूकता के साथ अभिनय, मॉडलिंग और विज्ञापन जगत में भी पहचान बना रही हैं।

शनाया ने चार वर्ष की उम्र में जूनियर मिस जयपुर का खिताब हासिल किया। वह बॉलीवुड अभिनेता अली खान के साथ फिल्म ‘मुंबई 2 आगरा’ में काम कर चुकी हैं। इसके अलावा ‘10:29 की आखिरी दस्तक’, ‘दूसरी मां’, ‘मंगल लक्ष्मी’, ‘प्यार तूने क्या किया’ और ‘क्राइम पेट्रोल’ जैसे टेलीविजन कार्यक्रमों में भी नजर आ चुकी हैं। उन्होंने निर्देशक प्रकाश झा की वेब सीरीज ‘आश्रम 4’ की शूटिंग भी पूरी की है।

शनाया अभिनेता आफताब शिवदासानी और संगीतकार-गायक जोड़ी तोशी-शारिब के साथ संगीत वीडियो परियोजनाओं में काम कर चुकी हैं। उन्होंने टेलीविजन अभिनेत्री पारुल चौहान के साथ केमफ्लो आरओ का विज्ञापन किया। इसके अलावा राजस्थान सरकार, एशियन पेंट्स, आईफोन 17 और टीरा जैसे ब्रांडों के विज्ञापनों में भी काम किया है। प्रिंट शूट के क्षेत्र में वह पैंटालून्स, फैबइंडिया, अमेजन, मीशो और वीमार्ट जैसे ब्रांडों के साथ जुड़ चुकी हैं।

शनाया इंडिया किड्स फैशन वीक में विभिन्न ब्रांडों के लिए शोस्टॉपर के रूप में रैंप वॉक भी कर चुकी हैं। अभिनय और मॉडलिंग के साथ वह अपनी पढ़ाई तथा सामाजिक जागरूकता के कार्यों को भी महत्व देती हैं।

शनाया का सफर यह संदेश देता है कि सही मार्गदर्शन और अवसर मिलने पर बच्चे भी कम उम्र में समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में योगदान दे सकते हैं। बालिका शिक्षा, बेटियों के सम्मान और उन्हें आगे बढ़ने के समान अवसर देने के प्रति उनकी भागीदारी उन्हें अलग पहचान दिला रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here