आठ अगस्त को सजेगा ‘सतरंगी सावन’ लहरिया उत्सव, विजेताओं को मिलेंगे आकर्षक पुरस्कार

0
296

जयपुर। सावन की फुहारों और पारंपरिक राजस्थानी संस्कृति के रंगों से सराबोर ‘सतरंगी सावन’ लहरिया उत्सव का आयोजन आठ अगस्त (शनिवार) को जयपुर के राजा पार्क स्थित होटल क्लिक में दोपहर एक बजे से किया जाएगा। नृत्यम फाउंडेशन और नेशनल ब्यूटी एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस सांस्कृतिक उत्सव में महिलाओं को अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता और आत्मविश्वास का प्रदर्शन करने का अवसर मिलेगा। इस कार्यक्रम के मुख्य समन्वयक भीम सिंह कासनिया होंगे।

आयोजिका काजल सैनी ने बताया कि सावन की पारंपरिक थीम पर आधारित इस आयोजन में सावन क्वीन, बेस्ट ड्रेस, बेस्ट डांस और बेस्ट मेहंदी जैसी आकर्षक प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। विभिन्न आयु वर्ग की प्रतिभागी इन प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर अपनी कला और व्यक्तित्व का प्रदर्शन करेंगी। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभागियों को सम्मानित करने के साथ आकर्षक पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे।

काजल सैनी ने कहा कि आज की व्यस्त जीवनशैली में महिलाओं को अपने लिए समय निकालने के अवसर कम मिलते हैं। ऐसे सांस्कृतिक आयोजन उन्हें तनाव से दूर होकर अपनी रचनात्मक क्षमता को निखारने, आत्मविश्वास बढ़ाने और सामाजिक सहभागिता को मजबूत करने का मंच प्रदान करते हैं। उन्होंने अधिक से अधिक महिलाओं से पारंपरिक लहरिया परिधान में शामिल होकर सावन उत्सव का आनंद लेने की अपील की।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में शर्मा जी ज्वैलरी वाले तथा ज्वेलरी डिजाइनर प्रज्ञा टिबरीवाल का विशेष सहयोग रहेगा। दोनों की ओर से प्रतियोगिताओं के विजेताओं को आकर्षक गिफ्ट प्रदान किए जाएंगे।

सैनी ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारियां अंतिम चरण में हैं और बड़ी संख्या में महिलाओं की भागीदारी की संभावना है। आयोजन में सावन की लोक संस्कृति, पारंपरिक परिधानों, संगीत और उत्सव की रंगत एक ही मंच पर देखने को मिलेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here