July 27, 2024, 7:11 am
spot_imgspot_img

शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने किया घट-घट के वासी राम- एक यात्रा- राम से राम तक के पोस्टर का विमोचन

जयपुर। गुरुदेव स्वामी शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का आरएएस पंकज ओझा और अलका ओझा के निवास केशव नगर, जयपुर पर आशीर्वचन और शुभागमन हुआ। साथ ही पादुका पूजन भी किया गया। इस अवसर पर गुरुदेव ने कहा कि हमें गौ संरक्षण और गौ संवर्धन की अत्यंत आवश्यकता है इसी से पृथ्वी का कल्याण संभव है। गौ माता में 33 कोटि देवी देवताओं का वास होता है। अतः राष्ट्र की प्रगति और उन्नति के लिए गौ माता का संरक्षण आवश्यक है,साथ ही उन्होंने अपने कुल गौरव और कुल की शौर्य गाथाओं पर भी अडिग रहने के लिए कहा। साथ ही अपना बहुमूल्य आशीर्वाद सभी को प्रदान दिया।

इस अवसर पर गुरुदेव स्वामी द्वारा नौ जून को विद्याश्रम स्कूल जयपुर से प्रारंभ होने वाले कार्यक्रम घट-घट के वासी राम…एक ज्ञान यात्रा- राम से प्रभु श्री राम तक के पोस्टर का भी विमोचन किया। जिसे पंकज ओझा द्वारा 09 जून को विद्याश्रम स्कूल के सभागार में प्रस्तुत किया जाएगा। जो की एक ज्ञान यात्रा है राम के प्रभु श्री राम बनने तक, जिसमें विभिन्न जिज्ञासाओं का समाधान किया जाना है। एवं कार्यक्रम की सफलता के लिए शंकराचार्य द्वारा बहुत शुभकामनाएं दी गयी।

गुरुदेव द्वारा यह भी कहा गया कि सनातन संस्कृति की रक्षा के लिए और देश धर्म की रक्षा के लिए हमें ऐसे ही वैचारिक योद्धा तैयार करने होंगे जो की आसुरी और विधर्मी शक्तियों के कुतर्कों और संकुचित अनादर भाव वाले प्रश्नों का निवारण कर सके। इस अवसर पर शहर के अत्यंत प्रतिष्ठित व्यक्ति विभिन्न कर्मचारियों के संघो के नेता,एवं अन्य उपस्थित रहे।

सनातन के ध्वज वाहक एवं आध्यात्मिक प्रेरक पंकज ओझा द्वारा अयोध्या के राम मंदिर पर लिखित पुस्तक घट घट के राम भी शंकराचार्य को समर्पित की। जिस पर स्वामी द्वारा अत्यंत खुशी प्रकट कर उन्हें शुभकामनाएं दी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

25,000FansLike
15,000FollowersFollow
100,000SubscribersSubscribe

Amazon shopping

- Advertisement -

Latest Articles