शिवसेना ने 5 अगस्त को ‘राष्ट्रीय हिन्दू दिवस’ घोषित करने की मांग

0
55

जयपुर। शिवसेना राजस्थान के राज्य प्रमुख पदम जैन ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से 5 अगस्त को ‘राष्ट्रीय हिन्दू दिवस’ घोषित करने की मांग की है। विज्ञप्ति में पदम जैन ने कहा कि 5 अगस्त 2020 को अयोध्या में भगवान श्रीराम की जन्मभूमि पर भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन हुआ था। उनका कहना है कि यह दिन देश और सनातन संस्कृति के लिए ऐतिहासिक महत्व रखता है। जिस प्रकार अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है, उसी प्रकार 5 अगस्त को राष्ट्रीय हिन्दू दिवस घोषित किया जाना चाहिए, ताकि इस दिन का महत्व स्थायी रूप से स्थापित हो सके।

उन्होंने कहा कि 5 अगस्त का दिन हिन्दू समाज के लिए विशेष महत्व का रहा है और इसकी राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता से देश की सांस्कृतिक पहचान को मजबूती मिलेगी। पदम जैन ने अपने बयान में सुप्रीम कोर्ट में लंबित शिवसेना के चुनाव चिह्न धनुषबाण से जुड़े मामले का भी उल्लेख किया।

उन्होंने कहा कि राजस्थान के सभी शिवसैनिक प्रार्थना करते हैं कि शिवसेना पक्ष प्रमुख उद्धव बालासाहेब ठाकरे को न्याय मिले और उन्हें महाराष्ट्र की राजनीति में उनका स्थान पुनः प्राप्त हो। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इतिहास सदैव हिन्दू हित से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों को याद रखेगा। यह मांग शिवसेना राजस्थान की ओर से राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के समक्ष रखी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here