जयपुर। दुर्गापुरा स्थित मंदिर श्री राधामोहन जी में पौष बड़ा महोत्सव भक्ति भाव से मनाया गया। मंदिर के महंत जगदीश शर्मा दिवाकर ने बताया कि भगवान का गुनगुने जल से प्रातः पंचामृत से अभिषेक कर नवीन पोशाक एवं नवीन मुकुट धारण कराए गए। भगवान की भव्य फूल बंगला झांकी सजाकर विशेष शृंगार किया।
इस अवसर पर भजन संध्या का आयोजन किया । राजस्थानी भजन गायक कान्हा मारवाड़ी मंडली और दुर्गापुरा महिला मंडल के द्वारा भजनों के माध्यम से ठाकुर जी का गुणगान किया । इस मौके पर भगवान को हलवे और बड़े का भोग लगाकर महाआरती के पश्चात भक्तों को दौना प्रसादी वितरण की गई ।




















