श्री सरस निकुंज सिंजारा महोत्सव मनाया

0
225
Shri Saras Nikunj celebrated Sinjara Festival
Shri Saras Nikunj celebrated Sinjara Festival

जयपुर। सुभाष चौक पानो का दरीबा श्री शुक संप्रदाय की प्रधान पीठ श्री सरस निकुंज में अलबेली माधुरी शरण महाराज के सान्निध्य में शनिवार को सिंजारा महोत्सव मनाया गया। ठाकुरजी को लहरिया पोशाक धारण कराकर ऋतु पुष्पों से सजाया गया।

ठाकुर जी को झूले में विराजमान कर घेवर का भोग लगाया भक्तों के द्वारा ठाकुर जी को सिंजारे के पदों से रिझाया । सरस निकुंज के प्रवक्ता प्रवीण बड़े भैया ने बताया कि रविवार को तीज महोत्सव मनाया जाएगा। ठाकुरजी को चाव से झूले में झुलाया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here