हरिनाम संकीर्तन मौज फकीरा दी की प्रस्तुति में गायकों ने बांधा समां

0
44
Singers enthralled the audience with their performance of Harinam Sankirtan Mauj Fakira Di.
Singers enthralled the audience with their performance of Harinam Sankirtan Mauj Fakira Di.

जयपुर। श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर राजापार्क के 64 वें पाटोत्सव समारोह के दौरान हरिनाम संकीर्तन मौज फकीरा दी में मनीष चौहान और दीपेश सुनेजा की मनभावक प्रस्तुति ने समां बांध दिया। इस मौके पर संगीतमय प्रस्तुतियों हरि बोल… श्री राधे कृष्णा… गोविंद तेरा दरबार निराला, तेरे द्वार पर एक दास, झोली भर दे… कृष्णा तेरी महिमा न्यारी… देवों के देव महादेव और प्यारा सजा है दरबार भवानी … मेरी बिगड़ी को पार लगा देना… आदि की प्रस्तुति ने मंदिर प्रांगण को भक्तिमय में बना दिया।

इस मौके पर ढोल, मंझीरे, हारमोनियम, बांसुरी और डीजे की धुन पर थिरकते हुए भक्तों की प्रस्तुति को देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। भक्तों ने भी भजन गंगा में डुबकी लगाते हुए नृत्यगान किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और युवाओं ने जमकर प्रभु भक्ति का आनंद लिया। आयोजन के दौरान मंदिर परिसर में सभी देवों की विशेष झांकी सजाई गई। सभी देवों के अनेक प्रकार के फल और मिठाइयों का भोग लगाया गया।

इस मौके पर भजन गायकों ने विशेष प्रस्तुतियों पर लोगों की खूब दाद पाई। इसी कड़ी में आयोजन के दौरान महिला मंडल की ओर से सुंदरकांड पाठ का आयोजन भी किया गया। मंदिर ट्रस्ट के संचालक श्रीराम जुनेजा एवं अध्यक्ष देवेश जुनेजा ने बताया कि महोत्सव की शुरुआत गणेश निमंत्रण से हुई। महिलाओं ने सुंदरकांड की चौपाइयों पर भगवान के दरबार में देर तक हाजरी लगाई।

इस मौके पर हनुमान जी का सुगंधित पुष्पों से विशेष श्रृंगार किया गया। जुनेजा ने बताया कि 22 फरवरी को मुख्य आयोजन के दौरान भगवान श्री लक्ष्मीनारायण जी का महाभिषेक, पाटोत्सव पूजन एवं बधाई गान होगा। पाटोत्सव पूजन के बाद विशाल भंडारा होगा। भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पंगत प्रसादी ग्रहण करेंगे।

मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष देवेश जुनेजा ने बताया सोमवार, 23 फरवरी को दोपहर में महिला मंडल की और से पुष्प फागोत्सव व दीप यज्ञ के साथ आयोजन का समापन होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here