सौलह वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड

0
297

जयपुर। खोर नागोरियान थाना इलाके में पड़ोसी युवक के नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। पीडिता का आरोप है कि आरोपित ने घर से निकलने पर पीछा कर रास्ते में रोका और धोखे से कैफे में ले जाकर नाबालिग लड़की से गंदी हरकत की। नाबालिग पीड़िता ने इस संबंध में थाने में मामला दर्ज करवाया है।

पुलिस ने बताया कि खोह नागोरियान निवासी सौलह वर्षीय लड़की ने मामला दर्ज करवाया है कि कॉलोनी में स्थित एक दुकान पर आरोपित के काम करने के कारण वह उसे जानती थी। पड़ोसी होने के कारण अक्सर आरोपित से बातचीत होती रहती थी। आरोप है कि वह घर से मदरसे जाने के लिए निकली थी। आरोपित पड़ोसी ने घर से निकलते ही उसका पीछा करना शुरू कर दिया। मदरसे पहुंचने से पहले ही रास्ते में आरोपित ने उसे रोक लिया। बातचीत के दौरान धोखा देकर झूठ बोलकर उसे एक कैफे में ले गया। कैफे में अकेला पाकर आरोपित ने उसके साथ छेड़छाड़ की।

विरोध करने पर धमकी देकर ब्लैकमेल कर गंदी हरकत करने लगा। जैसे-तैसे आरोपित के चुंगल से छूटकर नाबालिग पीड़िता अपने घर पहुंची। डरी-सहमी पीड़िता ने कुछ समय बाद अपने आप को संभालते हुए परिजनों को आपबीती सुनाई। इस पर परिजनों के साथ थाने पहुंचकर नाबालिग पीड़िता ने मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।

बारह वर्षीय नाबालिग लड़की से दुष्कर्म

सांगानेर थाना इलाके में दोस्ती कर एक बारह वर्षीय नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। परिजनों की गैरमौजूदगी में मिलने के बहाने घर आकर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपित दोस्त ने उसके साथ मारपीट की। इस संबंध में थाने में नाबालिग पीड़िता की मां ने आरोपित खिलाफ मामला दर्ज करवाया।

पुलिस ने बताया कि सांगानेर निवासी एक महिला ने मामला दर्ज करवाया है उसकी बारह वर्षीय की बेटी के साथ करण नाम के लड़के ने दुष्कर्म किया। आरोप है कि नौकरी पर जाने के दौरान उनकी नाबालिग बेटी घर पर अकेली रहती है। नाबालिग बेटी के कंपनी में लंच देने आने के कारण उसकी मुलाकात आरोपित करण से हो गई। बातचीत के दौरान आरोपी ने नाबालिग बेटी से दोस्ती कर ली।

परिजनों के नौकरी पर जाने के दौरान नाबालिग के घर में अकेला होने का पता चला गया। दोस्ती कर आरोपी मिलने के बहाने परिजनों की गैरमौजूदगी में उसके घर आया। घर पर अकेला पाकर आरोपित ने नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया। जबरदस्ती का विरोध करने पर आरोपी ने मारपीट की। डरा-धमकाकर उसका मोबाइल छीनकर ले गया। नाबालिग पीड़िता ने परिजनों के घर लौटने पर आपबीती सुनाई। पुलिस ने पीडिता के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here