3 किलो 410 ग्राम गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार

0
43
Smuggler arrested with 3 kg 410 grams of cannabis.
Smuggler arrested with 3 kg 410 grams of cannabis.

जयपुर। जयपुर पुलिस कमिश्नरेट की ओर से चलाए जा रहे ‘एरिया डोमिनेशन’ अभियान के तहत हरमाड़ा थाना पुलिस और डीएसटी टीम ने अवैध मादक पदार्थ गांजे की तस्करी करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। फिलहाल आरोपित से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) प्रशांत किरण ने बताया कि अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री पर रोक लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम हरमाड़ा थानाधिकारी उदय सिंह और डीएसटी टीम प्रभारी गणेश सैनी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था।

गठित टीम ने गश्त के दौरान बोहितावाला बैनाड रोड हरमाड़ा पर संदेह के आधार पर तलाशी ली। इस दौरान आरोपी दिनेश (37 वर्ष) निवासी दादिया (सीकर) हाल हरमाड़ा के कब्जे से 3 किलो 410 ग्राम अवैध गांजा बरामद कर गिरफ्तार किया है।

इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में उप निरीक्षक रामौतार, हेड कांस्टेबल राजेंद्र कुमार, पवन काजला, सुनील कुमार तथा कांस्टेबल सुरेश कुमार, सुनील कुमार और मुकेश कुमार शामिल थे। पुलिस ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है और तस्करी के अन्य संभावित लिंक व शेष आरोपियों की तलाश जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here