एसओजी का शिकंजा: फर्जी बीएड-एमएससी से नौकरी पाने वाला पकड़ा

0
29
SOG Tightens the Net: Man Who Secured Job Using Fake B.Ed. and M.Sc. Degrees Arrested
SOG Tightens the Net: Man Who Secured Job Using Fake B.Ed. and M.Sc. Degrees Arrested

जयपुर। स्पेशल ऑपरेशन्स ग्रुप (एसओजी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फर्जी डिग्रियों के आधार पर स्कूल लेक्चरर बने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने बैक डेट में डिग्रियां तैयार कर नौकरी हासिल की थी। फिलहाल उसे पांच दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।

एसओजी के एडीजी विशाल बंसल ने बताया कि कानरपुरा (जयपुर) निवासी अशोक यादव को गिरफ्तार किया गया है। वह वर्तमान में सीकर जिले के दिवराला स्थित शहीद गजराज सिंह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में कृषि विषय के लेक्चरर के पद पर कार्यरत था।

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी ने राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित प्राध्यापक (कृषि विज्ञान) प्रतियोगी परीक्षा-2022 में निर्धारित योग्यता नहीं होने के बावजूद गलत जानकारी देकर नौकरी हासिल की। उसने मिलीभगत कर बीएड और एमएससी (एग्रीकल्चर) की फर्जी डिग्रियां प्रस्तुत की थीं।

जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी ने बीएड (2020-22) और एमएससी एग्रीकल्चर (एग्रोनोमी) (2018-20) की डिग्रियां फर्जी तरीके से बैक डेट में प्राप्त कीं। ये डिग्रियां ओपीजेएस यूनिवर्सिटी से जारी दिखाईं गई थीं।

एसओजी ने इस संबंध में 5 मार्च 2026 को मामला दर्ज किया था। आरोपी को 29 अप्रैल को गिरफ्तार कर गुरुवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे पांच दिन के रिमांड पर भेजा गया है।

इस प्रकरण में प्राध्यापक अनीता चौधरी,ओपीजेएस यूनिवर्सिटी के अधिकारियों सहित अन्य लोगों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। एसओजी अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ में और भी अहम खुलासे होने की संभावना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here