राजभर की सियासी ताकत के आगे सपा नहीं टिकेगी: सुभाष यादव

0
41
SP will not be able to withstand Rajbhar's political might: Subhash Yadav
SP will not be able to withstand Rajbhar's political might: Subhash Yadav

जयपुर। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं राजस्थान प्रदेश प्रभारी सुभाष चंद्र यादव ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए उनके पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) के मुद्दे पर सवाल उठाए हैं। यादव ने कहा कि अखिलेश यादव जिस तरह बार-बार पीडीए की बात करते हैं, उससे ऐसा लगता है जैसे कोई ‘फटा हुआ बांस’ बज रहा हो। उन्होंने आरोप लगाया कि पीडीए की परिभाषा भी लगातार बदलती रहती है।

यादव ने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी का भाजपा से मुकाबला अभी दूर की कौड़ी है। उन्होंने कहा कि भाजपा से मुकाबले से पहले सपा को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी, अपना दल, निषाद पार्टी और आरएलडी जैसी राजनीतिक ताकतों से मुकाबला करना होगा।

सुभाष चंद्र यादव ने दावा किया कि समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव के लिए सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ही काफी है। उन्होंने कहा कि पार्टी के नेता ओमप्रकाश राजभर के नेतृत्व में संगठन मजबूत है और उन्हें पूरा विश्वास है कि सपा और अखिलेश यादव सुभासपा तथा ओमप्रकाश राजभर के सामने टिक नहीं पाएंगे। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों में सुभासपा अपनी राजनीतिक ताकत और संगठन के आधार पर मजबूती से मैदान में रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here