रैकी कर चुराता था दुपहिया वाहन: पुलिस ने शातिर वाहन चोर दबोचा

0
35

जयपुर। विद्याधर नगर थाना पुलिस ने दुपहिया वाहन चुराने वाले एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की तीन मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। पुलिस जानकारी में सामने आया कि आरोपी घरों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और मॉल्स के बाहर खड़ी मोटरसाइकिलों की पहले रेकी करता था और मौका मिलते ही उन्हें चुरा लेता था। फिलहाल आरोपित से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस उपायुक्त जयपुर (उत्तर) करण शर्मा ने बताया कि विद्याधर नगर थाना पुलिस ने दुपहिया वाहन चुराने वाले एक शातिर वाहन चोर संजय सिंह तंवर (22) निवासी झोटवाड़ा तथा कालवाड़ को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से चोरी की गई तीन मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले भी आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।

उससे अन्य वाहन चोरी की वारदातों के संबंध में पूछताछ की जा रही है, जिससे और खुलासे होने की संभावना है। इस कार्रवाई में एएसआई हनुमान सहाय, हेड कांस्टेबल अशोक कुमार, महेश कुमार, हर सहाय तथा कांस्टेबल महेश कुमार और महिपाल की सराहनीय भूमिका रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here