July 27, 2024, 7:37 am
spot_imgspot_img

छात्र ने हॉस्टल में लगाया फंदा, आत्महत्या के कारणों का नहीं चला पता

जयपुर। रामनगरिया थाना इलाके में कॉलेज हॉस्टल के अंदर एक स्टूडेंट ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्र शुक्रवार सुबह अपने कमरे में लटका मिला। रूम पार्टनर के कमरे पर आने पर सुसाइड का पता चला। कॉलेज प्रशासन और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को जेएनयू हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया है। पुलिस ने मृतक के पास सुसाइड नोट मिलने की बात से इनकार किया है।

थानाधिकारी अरुण कुमार ने बताया कि झुंझुनूं के रहने वाले अक्षय प्रजापत (21) पुत्र राधेश्याम ने आत्महत्या की है। जो जगतपुरा स्थित विवेकानन्द ग्लोबल यूनिवर्सिटी में बीएससी फर्स्ट ईयर का स्टूडेंट था। वह कॉलेज हॉस्टल में अपने रूम पार्टनर के साथ रहता था। गुरुवार रात को उसका रूम पार्टनर दूसरे दोस्त के कमरे पर चला गया था। देर रात अक्षय ने कमरे में फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। शुक्रवार सुबह रूम पार्टनर ने लौटने पर गेट नहीं खुला। हॉस्टल के साथियों के साथ मिलकर गेट खोला। कमरे में अक्षय फंदे से लटका मिला।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

25,000FansLike
15,000FollowersFollow
100,000SubscribersSubscribe

Amazon shopping

- Advertisement -

Latest Articles