पोद्दार इंटरनेशनल कॉलेज में टॉक शो में छात्राओं ने साझा किए अनुभव

0
16

जयपुर। “बिजनेस को आगे बढ़ाने के लिए बेहतर आइडिया से ज्यादा एक बेहतर टीम का होना जरूरी है।” यह बात पोद्दार ग्रुप की असिस्टेंट डायरेक्टर सरगम पोद्दार ने कही। वे गुरुवार को महिला उद्यमिता दिवस के अवसर पर पोद्दार इंटरनेशनल कॉलेज में आयोजित टॉक शो में मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित कर रही थीं।

कार्यक्रम का आयोजन पोद्दारप्रेन्योर्स क्लब और वाणिज्य एवं प्रबंधन विभाग की ओर से 19 नवंबर को किया गया। सरगम पोद्दार ने कहा कि आत्मविश्वास, जोखिम लेने की क्षमता, त्वरित निर्णय और टीम को साथ लेकर चलना सफल उद्यमी की पहचान है। उन्होंने अपने अनुभव, संघर्ष और सफलता की कहानी साझा करते हुए छात्राओं के सवालों के जवाब भी दिए।

इस मौके पर संस्थान की पूर्व छात्रा और फूड ब्लॉगर आकांक्षा ने अपनी उद्यमशीलता की यात्रा के अनुभव साझा किए। वहीं, रैपिड फायर राउंड ने कार्यक्रम को रोचक बना दिया। बीबीए द्वितीय वर्ष की छात्रा मानस्वी गर्ग ने भी अपनी शुरुआत, अब तक की सीख और भविष्य की योजनाओं के बारे में बताया। कार्यक्रम में कॉलेज के प्रिंसिपल प्रो. प्रवीण गोस्वामी, वाइस प्रिंसिपल डॉ. मीनू मंगल, अनुराधा घोष, डॉ. रीना अंबेरिया, चारुशी जैन और डॉ. योग के. राठौर सहित अन्य मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here