डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों ने प्लेटलेट्स देकर बचाई दो मरीजों की जान

0
6

जयपुर। डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों ने जयपुर के दो अलग-अलग अस्पतालों में गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों को प्लेटलेट्स दान कर मानवता और सेवा भावना की मिसाल पेश की। सेवादार धर्मेंद्र इन्सां और विजेंद्र कुमार सैनी इन्सां ने जरूरतमंद मरीजों की मदद के लिए आगे आकर प्लेटलेट्स दान कीं।

पहला मामला एसएमएस परिसर स्थित जेके लोन अस्पताल का है। यहां जगतपुरा कच्ची बस्ती निवासी 12 वर्षीय बच्ची सीमू एप्लास्टिक एनीमिया से पीड़ित होकर उपचाराधीन है। बच्ची को तत्काल प्लेटलेट्स की आवश्यकता होने पर डेरा सच्चा सौदा के जयपुर ब्लॉक के सेवादार धर्मेंद्र इन्सां अस्पताल पहुंचे और प्लेटलेट्स दान कीं। धर्मेंद्र इन्सां अब तक 27 बार रक्तदान और 61 बार प्लेटलेट्स दान कर चुके हैं।

वहीं दूसरा मामला जयपुर के कूकस स्थित निम्स अस्पताल का है। यहां अलवर की रामनगर कॉलोनी निवासी भावना चतुर्वेदी किडनी फेलियर की गंभीर बीमारी के चलते आईसीयू में भर्ती हैं। उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए डेरा सच्चा सौदा के कोटपूतली ब्लॉक के सेवादार विजेंद्र कुमार सैनी इन्सां ने प्लेटलेट्स दान कर मदद की।

दोनों मरीजों के परिजनों ने संकट की घड़ी में निस्वार्थ भाव से सहयोग करने वाले सेवादारों और डेरा सच्चा सौदा के प्रति आभार जताया। सेवादारों की इस पहल ने रक्तदान और मानव सेवा के महत्व को एक बार फिर रेखांकित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here