भक्तिमय माहौल में संपन्न हुई ‘नानी बाई रो मायरो’ कथा

0
16

जयपुर। दुर्गापुरा स्थित दक्षिण मुखी बालाजी शिव हनुमान मंदिर में आयोजित तीन दिवसीय ‘नानी बाई रो मायरो’ कथा का बुधवार को भव्य समापन हुआ। मंदिर महंत राधा बल्लभ शर्मा ने बताया कि व्यासपीठ से पं. उमेश व्यास ने श्रद्धालुओं को गोपाष्टमी और आंवला नवमी के आध्यात्मिक महत्व से अवगत कराया।

कथा वाचन करते हुए पं. व्यास ने कहा कि सच्चा धनवान वह है जिसकी तिजोरी नोटों से नहीं, बल्कि प्रेम और रिश्तों से भरी हो। उन्होंने भक्तों से नरसी जी जैसा अटूट विश्वास रखने का आह्वान करते हुए कहा कि माता-पिता की सेवा ही भगवान की सच्ची सेवा है। बेटियों को सौभाग्य का प्रतीक बताते हुए उन्होंने बेटा-बेटी में भेदभाव न करने का संदेश दिया।

समापन अवसर पर संयोजक कमल किशोर अग्रवाल, किरण अग्रवाल, केशव अग्रवाल और दीपक शर्मा भक्तों संग नाचते-गाते हुए पहुंचे। इस दौरान मुनीम के साथ पधारे सांवरिया सेठ द्वारा नानी बाई का मायरा भरने के प्रसंग ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here