एटीएस की बड़ी कार्रवाई: प्रो-खालिस्तान और प्रो-पाकिस्तान कंटेंट फैलाने वाला संदिग्ध युवक चिन्हित

0
66
Suspect spreading pro-Khalistan and pro-Pakistan content identified.
Suspect spreading pro-Khalistan and pro-Pakistan content identified.

जयपुर। राजस्थान एटीएस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर देशविरोधी और अलगाववादी सामग्री प्रसारित करने वालों के खिलाफ विशेष कार्रवाई करते हुए पंजाब के एक संदिग्ध युवक की पहचान कर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू करवाई है। प्रारंभिक जांच में आरोपी के सोशल मीडिया अकाउंट्स पर प्रो-खालिस्तान और प्रो-पाकिस्तान समर्थक पोस्ट, वीडियो और कमेंट मिला है।

अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस एटीएस, एजीटीएफ एवं एएनटीएफ दिनेश एमएन ने बताया महानिरीक्षक पुलिस राजेश सिंह के सुपरविजन में एटीएस की सोशल मीडिया मॉनिटरिंग शाखा ने यह कार्रवाई की। सोशल मीडिया शाखा प्रभारी पुलिस निरीक्षक निशा चॉवरिया के नेतृत्व में संदिग्ध गतिविधियों की निगरानी के दौरान यह मामला सामने आया।

जांच के बाद एटीएस ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में टीम को पंजाब भेजा। वहां पूछताछ और डिजिटल विश्लेषण में सामने आया कि संदिग्ध गुरुविन्दर सिंह के सोशल मीडिया अकाउंट्स पर प्रो-खालिस्तान एवं प्रो-पाकिस्तान के समर्थन में ऑडियो, वीडियो, पोस्ट, चैट और कमेंट पाये गये है।

आरोपित के फेसबुक मैसेंजर पर संदिग्ध लोगों व प्रतिबंधित आतंकी संगठन टीआरएफ के सदस्यों से बातचीत करना एवं उन लोगों से एके-47 व ग्रनेड मंगवाकर बम ब्लास्ट करने की चैटिंग और वॉइस नोट पाये गये है। उक्त संदिग्ध द्वारा अपने मोबाइल से प्रतिबंधित क्षेत्र बीएसएफ की चौकी का वीडियो बनाकर पाकिस्तानी में बैठे अपने आकाओं को शेयर करना भी पाया गया।

उक्त संदिग्ध द्वारा ही आतंकवादी संगठन एसएफजे प्रमुख गुरूपतवंत सिंह पन्नू के खालिस्तान के समर्थन वाले वीडियो भी लगातार शेयर किये जा रहे थे। इसका अलगाववादी लोगों एवं संगठनों से सम्पर्क तथा देश में आतंकवादी घटना कारित किये जाने संबधित सामग्री होना पाया गया है।

राजस्थान एटीएस की सूचना पर पंजाब के तरनतारण जिले के थाना सदर पटटी में पंजाब निवासी संदिग्ध गुरुविन्दर सिंह के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और आईटी एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच जारी है और एजेंसियां उसके नेटवर्क तथा संभावित संपर्कों की गहन पड़ताल कर रही हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here