दो हजार का इनामी बदमाश संदीप उर्फ सन्या गिरफ्तार

0
138
Criminal Sandeep alias Sanya, carrying a bounty of ₹2,000, arrested.
Criminal Sandeep alias Sanya, carrying a bounty of ₹2,000, arrested.

जयपुर। प्रतापनगर थाना पुलिस ने वांछित अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए वर्ष 2023 से फरार चल रहे दो हजार रुपए के इनामी बदमाश संदीप उर्फ सन्या को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ शहर के विभिन्न थानों में एक दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं।

पुलिस उपायुक्त (जयपुर पूर्व) रंजिता शर्मा ने बताया कि प्रतापनगर थाना पुलिस ने विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए वर्ष 2023 से फरार चल रहे दो हजार रुपए के इनामी बदमाश संदीप उर्फ सन्या जनता कॉलोनी घाटगेट जयपुर को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ चोरी सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में करीब एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। फिलहाल आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है और पूछताछ के बाद उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा।

प्रतापनगर थानाधिकारी पूरण मल यादव ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी संदीप हरिजन उर्फ सन्या (25) निवासी जनता कॉलोनी, घाटगेट (थाना आदर्श नगर) प्रताप नगर थाने में वर्ष 2023 में दर्ज चोरी के मामले में वांछित था।

प्रकरण संख्या 396/2023 में धारा 379 आईपीसी के तहत दर्ज मामले में लंबे समय से फरार चलने पर पुलिस मुख्यालय द्वारा उस पर 2 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था। आरोपी के खिलाफ न्यायालय से धारा 37 पुलिस एक्ट के तहत वारंट भी जारी किया गया था।

इस कार्रवाई में प्रतापनगर थानाधिकारी पूरण मल यादव, उप निरीक्षक झंडू राम, हेड कांस्टेबल राजवीर सिंह, हेड कांस्टेबल दशरथ, कांस्टेबल शंकर और कांस्टेबल गणेश की विशेष भूमिका रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here