दुपहिया वाहन चुराने वाला शातिर वाहन चोर तौफीक गिरफ्तार

0
43
Taufiq, a Cunning Two-Wheeler Thief, Arrested
Taufiq, a Cunning Two-Wheeler Thief, Arrested

जयपुर। जवाहर नगर थाना पुलिस ने दुपहिया वाहन चोरी करने वाले एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई एक एक्टिवा स्कूटी बरामद की है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी नशे की लत पूरी करने के लिए कॉलोनियों और रिहायशी इलाकों में घूमकर दुपहिया वाहनों की चोरी करता था। फिलहाल आरोपित से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व रंजीता शर्मा ने बताया कि जवाहर नगर थाना पुलिस ने दुपहिया वाहन चोरी करने वाले एक शातिर वाहन चोर तौफीक (28) निवासी खानिया बंधा गोनेर रोड को गिरफ्तार किया है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी आदतन अपराधी एवं हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ चोरी और चोरी का माल बरामद होने से संबंधित कई मामले पहले से दर्ज हैं।

इनमें थाना जवाहर सर्किल में वर्ष 2021 तथा थाना ट्रांसपोर्ट नगर में वर्ष 2023 के दो प्रकरण शामिल हैं। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह दिन के समय पॉश कॉलोनियों और रिहायशी क्षेत्रों में घूमकर घरों के बाहर खड़े वाहनों की रेकी करता था। मौका मिलने पर मास्टर चाबी अथवा अन्य तरीकों से लॉक तोड़कर वाहन चोरी कर लेता था।

बाद में चोरी के वाहनों को औने-पौने दामों में बेचकर नशे की जरूरतें पूरी करता था। पुलिस अब आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है। जांच अधिकारियों का मानना है कि पूछताछ में शहर में हुई अन्य वाहन चोरी की वारदातों का भी खुलासा हो सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here