जयपुर। एक अध्यापिका ने अपनी स्कूल के प्रिंसीपल और लेक्चरर पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। पीडिता ने इस सम्बंध में चाकसू थाने में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस के अनुसार सांगानेर निवासी 34 वर्षीय अध्यापिका ने मामला दर्ज करवाया कि वह राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय शीतला माता में हिंदी पढ़ाती है। यहां पर कार्यरत प्रिंसीपल विनोद कुमार मीणा और लेक्चरर रमेश गौत्तम उसे अश्लील इशारे करते है और द्विअर्थी भाषा में बातचीत करते है। आरोपी उसे लगातार घूरते रहते है। हमेशा महिला कार्मिकों पर असहज, फूहड़ और अपमानित करने वाली टिप्पणी करते है। इससे उन्हें स्कूल में असहजता महसूस होती है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच एसआई दिनेश कुमार कर रहे है।
- Advertisement -