कैफे संचालक से रंगदारी मांगने पहुंचे थार सवार बदमाश

0
31

जयपुर। शिप्रापथ थाना इलाके में थार सवार बदमाश कैफे संचालक से रंगदारी मांगने पहुंचे। इस पर कैफे संचालक ने थार सवार बदमाश को हल्के में ले लिया ओर रंगदारी देने से इनकार कर दिया। अपना वर्चस्व बिगड़ता देख बदमाश ने लोहे की रॉड से कैफे संचालक पर हमला कर दिया और उसका हाथ तोड़ दिया। शोर – शराबे की आवाज सुन आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। भीड़ जमा होती देख थार सवार बदमाश गाली -गलौच करते हुए मौके से फरार हो गए।

सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भिजवाया। जहां से उपचार के बाद पीड़ित ने थार सवार बदमाशों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज कराया। पुलिस ने मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरु कर दी है।

पुलिस ने बताया बताया कि थाना इलाके में स्थित एसएफएस पर पीड़ित अंकित चौधरी का एक कैफे है। जिसमें पर 29 अप्रैल को लवीष जैन अपने कुछ साथियों के साथ थार में सवार होकर पहुंचा और अंकित चौधरी से रंगदारी मांगने लगा। इस पर पीड़ित ने रंगदारी देने से इनकार कर दिया।

आरोपी लवीष जैन आवेश में आ गया और लोहे की रॉड से अंकित चौधरी पर जानलेवा हमला दिया। मारपीट के दौरान चीख-पुकार की आवाज सुन आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और भीड़ जमा हो गई। भीड़ जमा होती देख आरोपी अपने साथियों के साथ मौके से फरार हो गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here