कानोता थाने से सो मीटर ठेले पर मिला युवक का लहुलुहान शव

0
195
death
death

जयपुर। कानोता में थाने से सो मीटर दूर एक व्यक्ति की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। खून से लथपथ यह शव एक ठेले पर पड़ा था। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर मौके पर पहुंच कर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अस्पताल में रखवाया। एफएसएल टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए।

पुलिस के अनुसार रविवार सुबह 5 बजे लोगों ने शव को देखकर पुलिस को सूचना दी। कानोता थाना पुलिस ने शव देखकर सीनियर अधिकारियों को जानकारी दी। मृतक की पहचान ब्रजमोहन (30) के रूप में हुई है। मृतक के शरीर पर कई जगहों पर धारदार हथियार से कट लगे हुए हैं। साथ ही सिर पर भी चोट के निशान हैं। मृतक जिस ठेले पर लेटा हुआ मिला है, वह भी खून से सना हुआ हैं।

पुलिस इस मामले में आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। मृतक के हाथ पर ब्रजमोहन लिखा हुआ है। एसीपी बस्सी मुकेश चौधरी का कहना है कि मृतक यहीं पर घूमता रहता था। उसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। हालांकि हत्या या दुर्घटना इस पर जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here