घटने लगा सर्दी का असर, चित्तौड़गढ़-बाड़मेर का दिन का पारा 30 पार

0
35

जयपुर। प्रदेश में सर्दी का असर कम होने लगा है। दिन-रात का तापमान तेजी से बढ़ रहा है। मौसम विभाग ने राज्य में अगले तीन दिन मौसम साफ रहने और तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी की संभावना जताई है। प्रदेश में गुरुवार को 2 शहरों का दिन का पारा 30 डिग्री के पार दर्ज किया गया, वहीं 6 शहरों का रात का पारा 10 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया।

31.4 डिग्री के साथ बाड़मेर का दिन और 16.6 डिग्री के साथ प्रतापगढ़ की रात सबसे गर्म रही। मौसम विभाग के अनुसार बाड़मरे के अलावा चित्तौडग़ढ़ का दिन का तापमान 31.2 डिग्री दर्ज किया गया। 5.9 डिग्री के साथ फतेहपुर की रात सबसे सर्द रही। इसके अलावा लूणकरणसर, पाली, करौली, चूरू और सीकर का रात का पारा 10 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया।

दिन में भी तापमान 25 से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज होने और तेज धूप रहने से कुछ शहरों में हल्की गर्मी महसूस होने लगी। जयपुर में छाए हल्के बादल, गिरा पारा जयपुर में गुरुवार को आसमान में हल्के बादल नजर आए और हवाएं भी चली। इससे जयपुर के दिन के तापमान में 1 और रात के तापमान में 1.7 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।

जयपुर का अधिकतम तापमान 27.8 और न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री दर्ज किया गया। जयपुर में दिन में लोगों को गर्म कपड़े अब चुभने लगे है। अब सर्दी का असर सुबह-शाम को ही नजर आ रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here