कोरियर कम्पनी के कर्मचारियों के साथ लूटपाट करने वाला ही निकला कर्मचारी

0
426
The employee turned out to be the one who looted the courier company employees.
The employee turned out to be the one who looted the courier company employees.

जयपुर। जिला स्पेशल टीम जयपुर पूर्व (डीएसटी) व पुलिस थाना बजाज नगर थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए तीन जनवरी को थाना इलाके में कोरियर कम्पनी के कर्मचारियों के साथ हुई लाखों रुपये के सोने चांदी व डायमंड लूट की वारदात पर्दाफाश करते हुए चार लुटेरों को गिरफ्तार कर उनके पास से लूटा गया माल सहित वारदात में प्रयुक्त चौपहिया वाहन भी जब्त किया गया है। पुलिस की प्रारम्भिक पूछताछ में सामने आया है कि कोरियर कम्पनी में काम करने वाले एक कर्मचारी ने ही लूटने का प्लान बनाया था। जिसने अपने चार साथियो के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया गया था। वहीं अन्य आरोपित के सम्भावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व ज्ञानचंद यादव ने बताया कि डीएसटी पूर्व और बजाज नगर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन जनवरी को थाना इलाके में स्थित गोपालपुरा पुलिया के नीचे दिन-दहाड़े लाखों रुपये के सोने चांदी व डायमंड लूटने वाले चेतराम गुर्जर (36) निवासी गांव बामनवास जिला गंगापुर सिटी, रामकेश गुर्जर(27) निवासी ग्राम लालसोट जिला दौसा, लेखराज गुर्जर (23) लालसोट जिला दौसा और सागर मीणा (25) निवासी बामनवास जिला गंगापुर सिटी को बापर्दा गिरफ्तार किया गया है।

वहीं एक अन्य साथी लेखराज बैरवा उर्फ फौजी फरार चल रहा है जिसकी तलाश जारी है। पूछताछ में सामने आया है कि आरोपियों ने घटना को अंजाम देने के लिए एयरपोर्ट से ही स्विफ्ट डिजायर कार में सवार होकर कोरियर कम्पनी के कर्मचारियों का पीछा किया और फिर टोंक रोड पर गोपालपुरा पुलिया के नीचे उतरते समय कार को कोरियर कम्पनी के कर्मचारियों की स्कूटी के आगे कार लगाकर घटना को अंजाम दिया गया।

कोरियर कंपनी में काम करने वाले आरोपित कर्मचारी सागर मीणा ने ही लूट की योजना बनाई थी और उसने अपने चार अन्य साथियों को मिलाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया गया है।इस वारदात के बाद पुलिस के आलाधिकारी के निर्देशन में एक टीम गठित की। जहां गठित टीम के सदस्यों द्वारा लगातार कड़ी मेहनत करते हुए घटनास्थल गोपालपुरा पुलिया से लेकर मंडावरी लालसोट तक सैकड़ों सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक करते हुए आरोपियों को चिन्हित किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here