रतलाम में सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले को जयपुर से पकड़ा

0
160

जयपुर। रतलाम में पांच दिन पूर्व धर्म विशेष को लेकर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाला आरोपी जयपुर का नाबालिग निकला है। रतलाम पुलिस ने आरोपी को जयपुर से अपनी अभिरक्षा में ले लिया है। आरोपी ने अपने मोबाइल से इंस्टाग्राम पर पोस्ट की थी।

गौरतलब है कि 30 जून की रात सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज ने स्टेशन रोड थाने का घेराव कर दिया था। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया। लेकिन कुछ देर बाद फिर समाज के युवा थाने पर दोबारा पहुंच गए। शहर काजी अहमद अली भी पहुंचे। पुलिस ने समझाकर सभी को रवाना किया। जांच को लेकर पुलिस ने सायबर सेल के साथ संयुक्त टीम बनाई।

पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर उक्त इस्टाग्राम आईडी यूजर के बारे में जानकारी प्राप्त की। उक्त आईडी जयपुर से संचालित होने की जानकारी मिली। थाना स्टेशन रोड रतलाम से टीम जयपुर आई। टीम द्वारा सायबर सेल के सहयोग से 13 साल के युवक निवासी जिला कुछविहार (पश्चिम बंगाल) हाल मुकाम जयपुर को अभिरक्षा में लिया। नाबालिग ने पुछताछ करने अपने घर के मोबाइल से पोस्ट करना बताया। पुलिस जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here