जीपीएफ विभाग में 55 लाख रुपये राजकीय राशि का गबन करने वाला इनामी गिरफ्तार

0
216
The prize-winning accused who embezzled Rs 55 lakh government money from the GPF department was arrested
The prize-winning accused who embezzled Rs 55 lakh government money from the GPF department was arrested

जयपुर। अशोक नगर थाना पुलिस और जिला स्पेशल टीम दक्षिण (डीएसटी) ने कार्रवाई करते हुए जीपीएफ विभाग में 55 लाख रुपये राजकीय राशि का गबन करने वाले 15 हजार रुपये के इनामी आरोपी को पकडा है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस उपायुक्त जयपुर दक्षिण दिगंत आनंद ने बताया कि अशोक नगर थाना पुलिस और दक्षिण डीएसटी ने कार्रवाई करते हुए जीपीएफ विभाग में 55 लाख रुपये राजकीय राशि का गबन करने वाले पन्द्रह हजार रुपये के इनामी 56 वर्षीय मोहम्मद खुर्शीद निवासी टोंक हाल निलम्बित चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी यूनानी चिकित्सालय रामगंज जयपुर को गिरफ्तार कर केन्द्रीय कारागृह जयपुर में दाखिल करवाया गया।

गौरतलब है कि 27 जून 2023 को संयुक्त निदेशक राज्य बीमा एवं प्रा.नि. विभाग सचिवालय जयपुर ने पुलिस थाना अशोक नगर में मामला दर्ज करवाया था कि विभाग ने वर्ष 2021 में ऑटो आहरण की सुविधा प्रदान की थी। इस सुविधा के लिये कर्मचारी ऑनलाइन आवेदन करता है और कर्मचारी के खाते से लिंक मो. नं पर ओटीपी के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन किया जाता है।

रकम विभागीय कोष से सीधे संबंधित कर्मचारी के खाते में जाती है। इस कार्यवाही में विभाग का कोई मानवीय हस्तक्षेप नहीं होता है और सभी कर्मचारियों के जीपीएफ खाते अनफीज किये गये ताकि 1 अप्रैल 2012 से पहले का लेजर-पासबुक इत्यादि का आपस में मिलान करके किसी भी कार्मिक द्वारा अपडेट – संशोधित किया जा सके।

जहां नामजद पदाधिकारी संदीप माथुर व अन्य ने जीपीएफ खातों में 1 अप्रैल 2012 के अपने ओपनिंग बैलेंस को बढ़ाकर ऑटो प्रोसेस के तहत 90 प्रतिशत राशि अपने खातों में ऑनलाइन स्थानांतरित करके लाखों रुपयों की राजकीय राशि का गबन करके विभाग को भारी आर्थिक हानि पहुंचाया। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल करते हुए इस मामले में मुख्य आरोपी संदीप माथुर को गिरफ्तार किया गया , जो न्यायिक अभिरक्षा में चल रहा है।

वहीं फरार मोहम्मद खुर्शीद और लोकेश मीणा की गिरफ्तारी के लिए न्यायालय से स्थाई गिरफ्तारी वारंट जारी कराये गये। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उपायुक्त की ओर से दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 15—15 हजार रुपये इनामी राशि की घोषणा की गई है। जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 15 हजार रुपये इनामी आरोपी मोहम्मद खुर्शीद को पकडा है और वहीं अन्य आरोपित लोकेश मीणा गिरफ्तारी के लिए उसके संभावित ठिकानों पर दबिश मारी जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here