June 30, 2025, 7:03 pm
spot_imgspot_img

बुध अमावस्या पर दिन भर जारी रहा दान -पुण्य का सिलसिला

जयपुर। आषाढ़ मास की अमावस्या पर बुधवार को छोटी काशी में श्रद्धा, भक्ति और सेवा के विविध कार्यक्रम संपन्न हुए। पितृ तर्पण, ब्राह्मण भोज, गौ सेवा और जरूरतमंदों को अन्न-वस्त्र दान जैसे पुण्य कार्यों में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सर्वार्थ सिद्धि योग के संयोग में अनेक अनुष्ठान भी हुए। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने गलताजी में आस्था की डुबकी लगाते हुए पितरों के निमित्त तर्पण किया।

ठाकुर श्री गोविंद देव जी मंदिर में परंपरागत रूप से काली पोशाक धारण कराई गई। फूलों और चंदन से श्रृंगार किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने झांकी के दर्शन किए। श्याम बाबा मंदिरों में कीर्तन और भजन संध्या का आयोजन हुआ। हरिओम जन सेवा समिति द्वारा विद्याधर नगर क्षेत्र में जरूरतमंदों को दूध का वितरण किया गया। विभिन्न गौशालाओं में गायों को हरा चारा, गुड़ खिलाया गया।

म्हारे धरां पधारो श्याम संस्था अग्रवाल फार्म मानसरोवर की ओर से टोंक रोड स्थित दादू दयाल गौशाला में गायों को गुड, दाल, रोटी, दलिया, चारा, फल और सब्जियां खिलाई गई। रतनलाल कट्टा, शिवदयाल सेन, जय सिंह, गोवर्धन लाल कुमावत, गजेंद्र जैन, दिनेश अग्रवाल, आनन्द कुमार, नवीन एवं अन्य ने गौसेवा में बढ़ चढक़र सहयोग किया।

किया श्याम प्रभु का गुणगान:

सीकर रोड,विजयवाड़ी -7 नंबर स्थिति श्री श्याम मंदिर को रंग-बिरंगे फूलों और विभिन्न वृक्षों के पत्तों से अलौकिक तरीक से सजाया गया। जिसके पश्चात भगवान श्री श्याम का मनमोहक श्रृंगार कर मंदिर परिसर में आकर्षण झांकी सजाई गई। इस अवसर पर मंदिर परिसर में सैकड़ो श्रद्धालुओं ने बाबा श्याम के दर्शन किए।

इस अवसर पर भजन गायक कलाकार दिनेश संगम, भारती कुमावत सहित अनेक भजन गायकों ने श्याम प्रभु का गुणगान किया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

25,000FansLike
15,000FollowersFollow
100,000SubscribersSubscribe

Amazon shopping

- Advertisement -

Latest Articles